भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला प्रशासन चंबा ने लिया फैसला
चंबा। हिमाचल में बरसात का दौर जारी है। जगह-जगह से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। साथ ही हिमाचल के नदी और नाले भी उफान पर हैं। मानों जैसे नदी और नालों में पानी का सैलाब आ गया हो। चंबा जिला में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते चंबा प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।
प्रशासन द्वारा लिए फैसले में अब आज रात 8 बजे से सुबह पांच बजे तक आपातकालीन स्थितियों में ही वाहन चल सकेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।