जमीनी विवाद को हल करने के लिए बुलाए थे अधिकारी
ऊना। जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत त्याई गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हुई और गोली चली है। इसी गांव के एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगा है। इस गोली कांड में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी त्याई के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
गिरि नदी में गिरी पिकअप, शिमला निवासी की गई जान, एक घायल
जानकारी के मुताबिक गांव में शुक्रवार दोपहर बाद जमीनी विवाद को हल करने के लिए पैमाइश के लिए अधिकारियों को बुलाया गया था। विवादित जमीन में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के सुरजीत कुमार पर गोली दाग दी। हालांकि व्यक्ति को छर्रे लगे हैं, लेकिन चेहरे, आंख और सिर पर छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल : इस चालक की बहादुरी को सलाम, 30 लोगों की ऐसे बचाई जान
डीएसपी सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोली चलाने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।