Categories
Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा में व्यक्ति की हत्या, पटाखा बना वारदात का कारण – जानिए खबर

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की धरपकड़ को प्रयास तेज

नूरपुर। कांगड़ा जिला के उपमंडल नूरपुर में हत्या का मामला सामने आया है। पटाखे को लेकर छिड़ा विवाद हत्या का कारण बना है। विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों ने एक व्यक्ति की बेहरमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामला उपमंडल नूरपुर की पंचायत भलेटा के गांव सुतराहड़ का है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय बरियाम सिंह पुत्र विधि चंद निवासी सुतराहड़ तहसील डाकघर पंजाहड़ा नूरपुर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें :- दोस्तों के साथ गया था घूमने, डूबने से गई जान-आज बरामद किया शव

बताया जा रहा है कि 21 जुलाई रात दस बजे के करीब बरियाम सिंह आंगन में बैठा था। इस दौरान उसे एक पटाखा दिखाई दिया, उसने पटाखे को जांचने के लिए उसे चलाकर देखने की सोची और पटाखे को आग लगाई। पटाखा फूट गया। बरियाम के पड़ोसी रणजीत और सन्नी ने इस पर विरोध जताया कि पटाखा क्यों चलाया। इसी बात को लेकर दोनों की बरियाम के बहसबाजी हो गई। बरियाम सिंह का सिर ईंटों के ढेर से टकरा गया था और उसे सिर व अन्य भागों पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन बरियाम को गंगथ अस्पताल ले गए। वहां से सिर की चोट के चलते सिटी स्कैन करवाने के लिए पठानकोट ले जाने लगे, पर बरियाम सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रणजीत पुत्र डूमनु राम और सन्नी पुत्र जगदीश चंद निवासी सुतराहड़ के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *