धोनी की पत्नी साक्षी ने साझा किए कुछ वीडियो
शिमला। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हिमाचल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। धोनी इस समय शिमला की हसीन वादियों का मजा ले रहे हैं। शिमला शहर में तीन दिन स्टे करने के बाद धोनी अब पहुंच गए हैं पहाड़ों की गोद में। इस समय धोनी जुब्बल-कोटखाई की रतनाड़ी पंचायत हैं। धोनी परिवार के साथ मीना बाग होम स्टे में रुके हुए हैं और यहां की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होम स्टे और यहां की वादियों के कुछ वीडियो साझा किए हैं। इस वीडियो में मीना बाग होम स्टे के अंदर और बाहर का नजारा उन्होंने दिखाया है। वीडियो में धोनी साइकिलिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। साक्षी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।