महिला थाना धर्मशाला में दर्ज करवाया गया है मामला
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धर्मशाला महिला थाना के तहत आते एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। नाबालिग के परिजनों ने इसको लेकर महिला थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुराचार करने वाला उसका रिश्तेदार है।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल : शिमला के कोटखाई में चार साल की मासूस से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार धर्मशाला के साथ लगते एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।