पुलिस ने आरोपी की तलाश में की नाकाबंदी
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में पेशी के लिए लाए गए गया दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने का समाचार है। आरोपी को बाल सुधार गृह ऊना से चंबा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर बस स्टैंड से फरार रफूचक्कर हो गया। आरोपी के फरार होने पर पुलिस कर्मियों ने चंबा पुलिस को सूचित किया। चंबा पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया पर सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली।
पुलिस ने चंबा से बाहर जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी कर दी है। वाहनों को तलाशी के बाद ही जाने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि नाबालिग को चंबा में दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया था। चंबा कोर्ट ने आरोपी को बाल सुधार केंद्र ऊना भेज दिया था। मामले की आज कोर्ट में पेशी थी। आरोपी को चंबा लाया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद वापस ऊना ले जाया जा रहा था। इसी बीच चंबा बस स्टैंड पर आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।