बाथू पुल के पास बंद बड़े वाहनों के लिए हुआ बंद
कांगड़ा। हिमाचल का मटौर-शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। रानीताल के नजदीक बाथू पुल के पास भूस्खलन होने के चलते एनएच बंद हुआ है। लैंड स्टाइड के चलते नेशनल हाईवे बड़े वाहनों के लिए बंद हुआ है। नेशनल हाईवे के बंद होने के बाद उसे बहाल करने के लिए कोशिश तेज हो गई है।
गौरतलब है कि हिमाचल में बरसात का सिलसिला जारी है। बिगत दिनों से हो रही बरसात के चलते भूस्खलन जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। आज मटौर-शिमला नेशनल हाईवे पर बाथू पुल के पास भारी लैंड स्लाइड हो गया। इसके चलते मार्ग बड़े वाहनें के लिए बंद हो गया।