Categories
Top News Himachal Latest Shimla

हिमाचल में कोरोना एक्टिव केस 1,500 से नीचे पहुंचे, आज 243 ठीक

प्रदेश में 115 नए मामले और कांगड़ा में एक की मृत्यु

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 115 मामले आए हैं और 243 पाजिटिव मरीज कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे हैं। आज एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में एक ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कल आंकड़ा 2,02,555 पहुंच गया है। 1446 एक्टिव केस बचे हैं। 1,97,612 लोग अब तक रिकवर हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 3,466 है। प्रदेश में आज कोरोना के 13278 सैंपल जांच को आए हैं। 12,814 नेगेटिव पाए गए हैं। 354 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हिमाचल प्रदेश में कोविड की पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत हुई

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के 1446 मामले हैं। इनमें जिला कांगड़ा में 261, जिला चम्बा में 240 और जिला शिमला में 239 अधिकतम मामले हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत है और जिला मण्डी में अधिकतम 4.3 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन जिलों में पॉजिटिविटी दर एक से कम है। प्रदेश में कोविड-19 मामलों की मृत्यु दर 0.6 है। विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में 170 मरीज दाखिल हैं, जिनमें से 124 मरीज ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों पर और 46 मरीज आईसीयू में दाखिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 2609 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर और 275 आईसीयू बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

उन्होंने कहा कि 2 जुलाई, 2021 को कोविड-19 के 11956 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए जिनमें से 11794 नेगेटिव पाए गए और 142 सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए जबकि 20 सैंपल के परिणाम आने शेष हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी, खुजली अथवा लाल चकत्ते, डायरिया और फ्लू लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत कोविड जांच करवानी चाहिए और परिणाम आने तक स्वयं को आइसोलेट करना चाहिए। यह निश्चित रूप से इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *