ददाहू से एक किलोमीटर आगे पहाड़ी दरकी, गिरी नदी में गिरा मलबा
नाहन। हिमाचल में बरसात में पहाड़ी दरकने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसलिए सड़कों पर सावधानी से सफर करें। अब हिमाचल के जिला सिरमौर में एक बार फिर पहाड़ी दरकी है। जिला सिरमौर की रेणुका-हरिपुरधार सड़क पर भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क पर आवाजाही ठप हो गई है। ददाहू से एक किलोमीटर आगे पहाड़ी दरकी है। पहाड़ी से मलबा गिरी नदी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि लोगों को इसका आभास हो गया और लोग सुरक्षित जगह पर रुक गए।
यह भी पढ़ें :- किन्नौर के बाद कांगड़ा में लैंडस्लाइड: कार पर गिरीं चट्टानें, छत तोड़ निकाला चालक
भूस्खलन के बाद सड़क मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।बता दें कि इससे पहले 30 जुलाई को सिरमौर जिला के बदवास तहसील कमराऊ में भी बड़ा भूस्खलन हुआ था। लैंडस्लाइडिंग से पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा-हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 बंद हो गया था।