13 जून से अब तक 222 लोगों की गई जान, 11 लापता
शिमला। हिमाचल में लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है। अब शिमला के चलौथी संजौली में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन शाम करीब सवा पांच बजे हुआ। इससे रोड बंद हो गया। लैंडस्लाइड के बाद पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी लगाकर रोड को खोला।
हिमाचल : युवक की हत्या, यमुना नदी के किनारे मिला था शव- यह रही वजह
बता दें कि इस बरसात में हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है। 13 जून से अब तक 70,686.410 लाख की चपत लगी है। पीडब्ल्यूडी को 47211.9 लाख, जल शक्ति विभाग को 19051.44 लाख और बिजली बोर्ड को 102.3 लाख का नुकसान हुआ है। 13 जून से अब तक 222 लोगों की जान गई है। यह जानें सड़क हादसों, लैंडस्लाइड, बाढ़/बादल फटने, डूबने, सांप के डसने, छत आदि से गिरने और करंट आदि के चलते हुई हैं। साथ ही 11 लोग लापता हैं।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल में बड़ा हादसा: मलबे में दबे तीन होटल कर्मी, एक ने तोड़ा दम
कल और आज तक तीन लोगों की जान गई है। किन्नौर, ऊना और लाहौल स्पीति में एक-एक की मौत हुई है। हिमाचल में अभी भी 99 सड़कें बंद हैं। मंडी में 44, शिमला में 18, सिरमौर में 12, हमीरपुर-कांगड़ा में आठ-आठ, कुल्लू में 6, चंबा, सोलन व ऊना में एक-सड़क बंद है। कुल्लू जिला में 6 ट्रासफार्मर प्रभावित हैं। हिमाचल में 44 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। लाहौल में 43 और चंबा में एक प्रभावित है। साथ ही 10 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। चंबा में चार, मंडी में दो, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर व सोलन में एक-,एक घर को नुकसान पहुंचा है।