9 अगस्त से 15 अगस्त तक का राशिफल जानिए
तुला (Libra) ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस हफ्ते अपनी वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा समय लगाएं। समय अनुकूल है। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। मन मुताबिक तरीके से कार्य बनते जाने से आप फ्रेश और तनाव मुक्त रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। परंतु आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ना लें। वरना आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। फालतू के कार्यों में खर्चों की भी स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। मेहनत ज्यादा और कम नतीजे जैसी स्थिति बनी हुई है। राशिफल के अनुसार नौकरी में आपको मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों की गतिविधियों पर ज्यादा रोक-टोक ना करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कभी-कभी विचलित मानसिक स्थिति रह सकती है। 🙏
भाग्यशाली रंग- सफेद , भाग्यशाली अंक- ८
वृश्चिक (Scorpio) 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी भी कार्य को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा अवश्य करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। अगर घर में नवीनीकरण संबंधी कोई कार्य शुरू हो रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी जरूर प्रयोग करें। ध्यान रखें कि जरा सी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहें। तनाव को हावी न होने दें अन्यथा इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। राशिफल के अनुसार कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे वे पूरी एनर्जी से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। आपसी सामंजस्य से परिस्थितियों को संभालें। खांसी, जुकाम तथा गला खराब होने जैसी मौसमी परेशानियां रहेंगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया , भाग्यशाली अंक- ९
धनु ( Sagittarius) 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय लाभकारी है। अपने सपने और कल्पनाओं को पंख दें तथा अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। रुका हुआ पैसा निकलवाने के लिए भी समय अनुकूल है। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आने से मूड कुछ खराब रहेगा। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को संभाले। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें। क्योंकि इससे कुछ भी लाभ नहीं होने वाला है। राशिफल के अनुसार बच्चों की कोई नकारात्मक गतिविधि पता चलने से चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। कामकाज में बहुत ही व्यस्तता रहेगी। युवा वर्ग को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी होगी। इस समय महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। किसी तरह के इंफेक्शन होने की आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- आसमानी , भाग्यशाली अंक- ५
इससे पहले की 6 राशियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मकर (Capricorn) 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नई योजनाएं बनेंगी तथा रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं। आर्थिक मामलों को हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। घर में बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह एवं आशीर्वाद बना रहेगा। कुल मिलाकर खुशी और संतोष भरा दिन व्यतीत होगा। परंतु समय की कीमत को पहचानें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ धोखा भी कर सकता है। इसलिए किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें। कार्यक्षेत्र में अपनी गतिविधियों और योजनाओं का किसी के समक्ष बखान ना करें। कोई अपने फायदे के लिए इन का गलत उपयोग भी कर सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास-परिहास में सुखद समय व्यतीत होगा। गर्मी और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। ज्यादा पोलूशन और उमस से अपना बचाव रखें। 🙏
भाग्यशाली रंग- लाल , भाग्यशाली अंक- २
कुंभ ( Aquarius ) 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ये हफ्ता सफलता दायक है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता ही मिलेगी। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से भी राहत मिलेगी। आज आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाने वाला है। परंतु अपने व्यवहार को सरल बनाकर रखें। ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति ना आने दें। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने के लिए कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। उन्हें क्रियान्वित करने का भी उचित समय है। परंतु बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है, अभी उन्हें कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। राशिफल के अनुसार जीवन साथी का सहयोग आपको एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। 🙏
भाग्यशाली रंग- हरा , भाग्यशाली अंक- ६
मीन ( Pisces ) 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लाभदायक समय है। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और कैरियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलेगा। परंतु आर्थिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ और सोच-विचारकर निर्णय लें। ज्यादा आत्मविश्वास नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। दूसरों के निर्णय पर भी ध्यान दें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। व्यावसायिक स्थिति पहले की तरह रहेगी। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें, आपको कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है। राशिफल के अनुसार नौकरी पेशा लोगों को अचानक ही किसी यात्रा का आर्डर मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम प्रसंगों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती है। माइग्रेन, सिरदर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने खानपान से परहेज रखें। 🙏
भाग्यशाली रंग- बादामी , भाग्यशाली अंक- ३
-आचार्य संजीव शर्मा, हिमाचल प्रदेश
8700154414, 9911779474