Categories
Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर लैंडस्लाइड : अभी भी पांच लोग लापता, कल दोबारा शुरू होगा रेस्क्यू आपरेशन

अब तक 23 लोगों के शव बरामद, 13 सुरक्षित रेस्क्यू किए

भावानगर। हिमाचल के किन्नौर जिला में एनएच पांच पर निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में लापता पांच लोगों का अभी सुराग नहीं लगा है। लोगों की तलाश को राहत बचाव कार्य जारी है। कल दोबारा तलाश को रेस्क्यू आपरेशन छेड़ा जाएगा। अब तक 23 लोगों के शव बरामद किए हैं और 13 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। अभी मौके पर एनडीआरएफ के 56, आईटीबीपी के 52 और पुलिस के 30 जवान रेस्क्यू में डटे हैं। साथ ही 10 एंबुलेंस, चार अर्थ रिमूवर मशीनें और दो वीएचएफ सेट भी मौके पर मौजूद हैं।

किन्नौर लैंडस्लाइड : निगुलसरी में 6 और शव मिले, 23 हुई मरने वालों की संख्या

बता दें कि निगुलसरी में 11 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें हरिद्वार से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस, दो कारें, एक-एक टाटा सूमो और बोलेरो और एक ट्रक मलबे में दब गया था। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू आपरेशन छेड़ा गया था। दोनों कारें बरामद कर ली हैं। बोलेरो का सुराग नहीं लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बोलेरो मलबे के साथ खाई में चली गई है। टाटा सूमो सवार आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। ट्रक चालक का शव भी बरामद कर लिया गया है।

हिमाचल : बरसात में अब तक कितना लगा चूना, कितनों की गई जान – जानें

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *