Categories
Kangra PHOTO GALLERY

केसरिया हिन्दू वाहिनी युवा मोर्चा कांगड़ा ने किया पौधरोपण

कांगड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन केसरिया हिंदू वाहिनी की युवा मोर्चा शाखा जिला कांगड़ा अध्यक्ष पं शिवम शर्मा की अगुवाई में नंदरुल रोड पुराना कांगड़ा में पूरी टीम के साथ 100 पौधे रोपित किए गए। इसमें अमलताश, शहतूत, जामुन, द्रेक, आंवला, अशोक वृक्ष, अर्जुन के वृक्ष शामिल थे। युवा मोर्चा ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संदेश दिया कि पर्यावरण का संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जिला परिषद् अध्यक्ष रमेश बराड़, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुमन वर्मा, युवा मोर्चा जिला कांगड़ा अध्यक्ष प्रणव शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सोनी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। केसरिया हिन्दू वाहिनी मुख्य मोर्चा की तरफ प्रदेश अध्यक्ष इंजी० चंद्र भूषण मिश्रा तथा प्रदेश सचिव संजीव कुमार ने पहुंच कर युवाओं को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पं शिवम शर्मा, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, जिला प्रचारक अमन चौधरी, तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा देहरा सरिता चौधरी, तहसील सचिव कांगड़ा अविनाश मैहरा, कार्यकारिणी सदस्य संचित कुमार, मुकेश कुमार, अभय, विशाल कौशल, आशीष शर्मा, विकास चौधरी, निखिल डोगरा, मनिल कुमार, ऋषि कुमार, सोनू कुमार, हर्ष शर्मा, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार,योगाचार्य रणजीत सिंह योगी, कपिल कुमार तथा युवा मोर्चा के और भी सदस्य उपस्थित थे। पुराना कांगड़ा के वरिष्ठ और बुद्धिजीवी नागरिकों ने बढ़चढ़कर युवा मोर्चा का सहयोग किया। वरिष्ठ नागरिकों में पार्षद प्रेम सागर, रमेश असित, सतीश चौधरी, शशि भूषण एवं अश्विनी तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *