Categories
Top News Dharam/Vastu

करवा चौथ व्रत : चंद्रमा को अर्घ्य देते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां

देशभर में आज सुहागिनें करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती है और उनके लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
RNT स्कूल रैंखा में मनाया किशोरावस्था दिवस

उनकी सुख समृद्धि के लिए करवा माता की पूजा करती हैं। करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि उससे उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है।शास्त्रों के अनुसार, किसी भी महीने की चौथ पूजा भगवान गणेश को समर्पित की जाती है। माना जाता है कि करवा चौथ के दिन शिव परिवार यानी कि शिव जी, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा चंद्रोदय से एक घंटा पहले की जानी चाहिए। ऐसा करने से सभी फलों की प्राप्ति होती है।

करवा चौथ के दिन व्रत अर्घ्य देकर ही खोला जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण काम है औऱ इसको करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या गलती नहीं करनी चाहिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं …
  • शास्त्रों के अनुसार, अगर आप चतुर्थी के चंद्रमा को देखते हैं तो आप अपयश के शिकार हो सकते है, इसलिए हमेशा चतुर्थी के चंद्रमा को देखते समय छलनी या किसी जाली वाली चीज का इस्तेमाल किया जाता है या चंद्रमा को नीचे करके अर्घ्य दिया जाता है। इससे चंद्रमा के सीधे संपर्क से बचाव होता है
  • इसका कारण है कि चतुर्थी का चंद्रमा आयु बढ़ाता है, बाधा घटाता है, जीवन को लंबा भी करता है, लेकिन, जीवन में अपयश भी दे सकता है इसलिए जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं वो या तो छलनी का इस्तेमाल करें या चंद्रमा की परछाई पानी में देखनी चाहिए।
  • ध्यान रहे कि अर्घ्य देते समय सबसे पहले अपने पति को पानी पिलाना चाहिए उसके बाद ही महिलाओं को पानी ग्रहण करना चाहिए। इसके बाद अपने पति को पंच मेवे, फल खिलाने चाहिए।
  • याद रखें कि अर्घ्य वाले लोटे का पानी नहीं पीना चाहिए।
  • अर्घ्य देते समय अस चुन्नी को जरूर साथ लेकर जाएं, जिसे आपने कथा सुनते हुए पहना था।
  • उस समय सबसे पहले छलनी में दीया रखकर चंद्रमा को देखना चाहिए उसके बाद उसी छलनी से अपने पति को देखना चाहिए।
  • कई लोग जलते हुए दीये को पीछे फेंक देते हैं, उससे करवा माता नाराज हो जाती है।
  • जहां अर्घ्य दिया जाता है, वहीं उस दीये को छोड़कर आ जाना चाहिए।
  • अर्घ्य के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करें। ऐसा इसलिए माना जाता है कि क्योंकि यह बहुत ही महत्वपूर्ण पूजा मानी जाती है।
करवा चौथ व्रत : चंद्रमा को अर्घ्य देते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *