Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

तूफान ने डराए लोग, कांगड़ा-जोगीपुर मार्ग पर गिरा पेड़- हुआ बहाल

बुधवार रात अचानक आए तूफान से सहमे लोग

कांगड़ा। अचानक आए तूफान से लोग सहम गए। कांगड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में तूफान से छते उड़ने, पेड़ गिरने आदि के मामले सामने आए हैं। कांगड़ा-जोगीपुर मार्ग पर भी शिवमंदिर के पास तूफान से एक पेड़ गिर गया। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया था। कांगड़ा से जोगीपुर की तरफ जाने वाले लोगों को अन्य मार्ग से जाना पड़ रहा था। सुबह गिरे पेड़ को काटकर मार्ग को बहाल किया गया।

धर्मशाला में दौड़ेंगी 15 नई इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी

बता दें कि कांगड़ा शहर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे अचानक तूफान ने दस्तक दी। आलम यहां तक था कि सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया था।

Breaking : हिमाचल में कर्मचारियों के ज्वाइनिंग टाइम में कटौती-पढ़ें खबर

 

धूल भरी आंधी से दोपहिया चालकों को काफी परेशानी हुई। दुकानों के बाहर लगाए बोर्ड आदि भी तूफान से उड़ गए। तूफान के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कांगड़ा के आसपास के कुछ क्षेत्रों में रात से ही बत्ती गुल है।

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *