Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, कहां-कब होंगे इंटरव्यू, पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेन्स सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड, RTA जहबोला, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद अधिसूचित किए हैं।

मां ज्वालाजी में अश्विन नवरात्र की तैयारियां शुरू, 26 से लगेंगे मेले

इच्छुक अभियार्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 13 सितंबर, 2022 को सुबह 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय देहरा, 14 सितंबर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव, 15 सितंबर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 16 सितंबर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के साक्षात्कार मे भाग ले सकते हैं।

हिमाचल: दो ट्रकों में टक्कर, 2 घायल, सड़क पर बिखरे सेब और टमाटर

इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा वेतनमान 13,000 रुपए से 17,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप दूरभाष नंबर – 85580-62252 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *