Categories
PHOTO GALLERY

जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह को दी पुष्पांजलि

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज पर रखा गया है। अंतिम दर्शन पाने के लिए रिज पर लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शिमला पहुंचे। नड्डा ने रिज पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद 1 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। एक बजे परिवार पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर को लेकर रामपुर बुशहर के लिए रवाना। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *