कांगड़ा एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
कांगड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आज कांगड़ा पहुंचे। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर
जेपी नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नड्डा रविवार सुबह गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे तो विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया ने उनका स्वागत किया।
सोलन : सेब से लदे ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की गई जान, चालक घायल
इस मौके पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, विधायक पवन काजल, भटियात के विधायक विक्रम जरियाल, विधायक बलदेव ठाकुर, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा कूका, संजय शर्मा व अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही जेपी नड्डा खुली जीप में सवार हुए।
मुख्य हाईवे तक नड्डा ने खुली जीप में सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। शाहपुर के चंबी में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के 17 हलकों के 1500 प्रधान, उपप्रधान, शहरी निकायों के पार्षद और जिला परिषद सदस्य शामिल हुए। पंच परमेश्वर सम्मेलन में राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी सौदान सिंह और कांगड़ा व चंबा के विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे।
करवा चौथ व्रत 2022 : ये रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा विधि और महत्व
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता