राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद ने कांग्रेस को अलविदा कह ज्वाइन की भाजपा
पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जितिन प्रसाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज हाथ का साथ छोड़ कमल का दामन थामा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। उसके बाद भाजपा का दामन थामा। जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस को झटका माना जा सकता है।