पुह तहसील की शियाशो खड्ड का मामला
शिमला। हिमाचल के किन्नौर जिले के पुह में झारखंड निवासी खड्ड में डूबने से लापता हो गया है। लापता व्यक्ति की तलाश को सर्च आपरेशन छेड़ा गया है। हादसा कर शाम का है। बता दें कि मुथिन रावत सुरिश रावत निवासी झारखंड शियाशो खड्ड में डूब गया और लापता हो गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन छेड़ दिया।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल से बड़ी खबर: यहां फंसे 175 पर्यटक, रेस्क्यू को मांगा हेलीकॉप्टर
गौरतलब है कि हिमाचल में बारिश कहर ढा रही है। बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसी माह ही कई लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों का नुकसान हुआ है।