मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर दी जानकारी
शिमला। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हिमाचल के खिलाड़ी वरुण कुमार को जयराम सरकार एक करोड़ रुपए और पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर नियुक्ति देगी। वरुण कुमार डलहौजी चंबा के मूल निवासी हैं। एक करोड़ और डीएसपी पद पर नौकरी देने की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। हमें हर्ष है कि हॉकी टीम में हमारे हिमाचल के बेटे ने भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।
ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए देगी पंजाब सरकार
चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत से ताल्लुक रखने वाले वरुण कुमार ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। वरुण कुमार का जन्म 25 जुलाई, 1995 को हुआ है और वर्तमान में वह परिवार सहित पंजाब के जालंधर में रह रहे हैं। उनके पिता ब्रह्मानंद जालंधर के मीठापुर में पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। वरुण ने अपनी पढ़ाई डीएवी स्कूल से की है। पंजाब के जालंधर में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वरुण अब भारत पेट्रोलियम कंपनी नोएडा में सेवाएं दे रहे हैं।
देवभूमि हिमाचल के चंबा/डल्हॉजी के बेटे एवं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी श्री वरूण कुमार को एक तोहफे के तौर पर हमारी सरकार उन्हें एक करोड़ रुपए की राशि और पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर नियुक्त करेगी। pic.twitter.com/0C6BaT8UJf
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 6, 2021