नई दिल्ली। अगर आप हिमाचल से बाहरी राज्यों में काम करते हैं या पढ़ाई करते हैं और दिवाली पर घर आना चाहते हैं तो यह सूचना आपके लिए महत्वपूर्ण होगी। दिवाली के मध्यनजर एचआरटीसी 21 और 22 अक्टूबर को स्पेशल बसें चलाएगा। आप दिवाली मनाने घर आना चाहते हैं तो एचआरटीसी के ऑनलाइन पोर्टल www.hrtchp.com पर जाकर जल्द सीट बुक करवा लें। इसके अलावा दिवाली की छुट्टियों में मनाली व शिमला आदि घूमने वालों के लिए भी स्पेशल वोल्वो बसें चलाईं जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक : आज कई वर्गों को बड़ी घोषणा की उम्मीद
कुछ सामान्य स्पेशल बसों की बात करें तो दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा बस रात 7 बजकर 41 मिनट पर दिल्ली से चलेगी और सुबह साढ़े 7 के आसपास कांगड़ा और 8 के करीब धर्मशाला पहुंचेगी। दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा एक बस दिल्ली से रात 9 बजकर 17 मिनट पर चलेगी। करीब पांच बजे कांगड़ा और 6 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। दिल्ली बैजनाथ वाया देहरा के लिए बस रात 7 बजकर 47 मिनट पर रवाना होगी। सुबह साढ़े 6 के करीब कांगड़ा और 8 बजकर 40 मिनट पर बैजनाथ पहुंचेगी।
5 साल में BJP ने नहीं किया नया काम इसलिए PM को बार-बार बुला रहे
एक बस वाया ज्वालाजी दिल्ली से रात 8 बजकर 52 मिनट पर चलेगी और सुबह चार बजे के करीब कांगड़ा व 5 बजकर 20 मिनट पर बैजनाथ पहुंचेगी। एक बस वाया ज्वालाजी ही रात 9 बजकर 16 मिनट पर दिल्ली से चलकर सुबह 8 बजे बैजनाथ और साढ़े 6 के करीब कांगड़ा पहुंचेगी। दिल्ली से कांगड़ा दो स्पेशल बसें चलेंगी। एक बस रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से चलेगी। वाया देहरा होते हुए सुबह 6 बजे कांगड़ा पहुंचेगी।
ऊना : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 100 पदों पर भर्ती
एक बस वाया ज्वालाजी दिल्ली से रात 9 बजकर 28 मिनट पर चलेगी और सुबह.6 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी। दिल्ली से हमीरपुर एक स्पेशल बस रात 7 बजकर 04 मिनट पर दिल्ली से चलेगी और सुबह सात बजे हमीरपुर पहुंचेगी। एक बस 7 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से चलकर सुबह 7 बजकर 40 मिनट और एक बस 9 बजकर 38 मिनट पर चलकर सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हमीरपुर पहुंचेगी। दिल्ली से मंडी स्पेशल बस रात 8 बजकर.25 मिनट पर चलकर सुबह 9 बजे मंडी पहुंचेगी।
HP Cabinet : स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर अब होंगी नर्सिंग और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी
वोल्वो की बात करें तो दिल्ली हमीरपुर स्पेशर वोल्वो रात 9 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से चलकर सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हमीरपुर पहुंचेगी। दिल्ली से धर्मशाला एक वोल्वो बस चलेगी। बस रात 8 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली से चलकर सात बजकर 10 मिनट के करीब कांगड़ा व सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर धर्मशाला पहुंचेगी। दिल्ली से मनाली वोल्वो दिल्ली से रात 8 बजकर 26 मिनट पर चलेगी और सुबह आठ बजे मनाली पहुंचेगी। दिल्ली से शिमला एक वोल्वो बस रात आठ बजे चलकर सुबह पांच और एक बस रात साढ़े 9 बजे चलकर सुबह 6 बजे शिमला पहुंचेगी।
किराए की बात करें तो दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा में बैजनाथ तक 943 व कांगड़ा के 798 रुपए लगेंगे। व वाया ज्वालाजी में बैजनाथ के 975 रुपए व कांगड़ा का किराया 831 रुपए लगेगा। दिल्ली से धर्मशाला 875 रुपए लगेंगे। कांगड़ा के 825 रुपए लगेंगे। कांगड़ा का वाया ज्वालाजी 834 रुपए किराया लगेगा। दिल्ली से हमीरपुर 769 (उनहतर) रुपए लगेंगे। वोल्वो की बात करें तो दिल्ली हमीरपुर 1,444 रुपये,दिल्ली से धर्मशाला 1655, मनाली के 2021 और शिमला के 1160 रुपए लगेंगे।
यात्रियों को देखते हुए निगम बसों की संख्या बढ़ा भी सकता है। अधिक जानकारी के लिए एचआरटीसी पोर्टल पर देखते रहें। पोर्टल www.hrtchp.com पर जाकर Book Tickets Online क्लिक करके रूट डालकर आप जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता