शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने प्रोसेस इंजीनियर और कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह पद हिमाचल जल शक्ति विभाग में भरे जाने हैं। हिमाचल लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।
गौरतलब है कि जल शक्ति विभाग में प्रोसेस इंजीनियर क्लास वन (राजपत्रित) के पांच पदों अनुबंध आधार पर भर्ती होनी है। वहीं, जल शक्ति विभाग में ही कंप्यूटर प्रोग्रामर क्लास वन (राजपत्रित) का एक पद भी अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। यह सभी पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए आयु 18 से 45 वर्ष रखी गई है। इसके लिए परीक्षा केंद्र शिमला होगा। हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने 6 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि करते हुए कहा कि इन पदों के लिए 8 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।