Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Shimla State News

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, जानिए डिटेल

भरे गए दो पद, एसटी से संबंधित एक पद रहा खाली
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने कमाडेंट/जूनियर स्टाफ ऑफिसर क्लास वन (राजपत्रित) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ये दो पद होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस विभाग में भरे जाएंगे। एक पद एसटी का खाली रहा है।
बता दें कि हिमाचल लोक सेवा आयोग ने 7 दिसंबर 2022 को तीन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें दो अनारक्षित और एक एसटी के लिए रिजर्व था। आठ अभ्यर्थियों को सीधे पर्सनैलिटी टेस्ट को बुलाया था। पर्सनैलिटी टेस्ट आज आयोजित किया। पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। अनारक्षित दो पद भरे गए हैं। एसटी का एक पद खाली रह गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *