3344 ने दी थी परीक्षा, 1490 पास हुए
धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त 2022 में संचालित की गई 12वीं की अनुपूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 45.18 फीसदी रहा है। परीक्षा में 3344 अपीयर हुए थे। इसमें 1490 पास हुए हैं। 1628 की कंपार्टमेंट आई है। साथ ही एक अभ्यर्थी फेल हुआ है।
संबंधित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242142(चंबा, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा S-Z), 242140(कांगड़ा A-P), 242139(मंडी, लाहौल स्पीति, कांगड़ा-R), 242141(शिमला, हमीरपुर, किन्नौर) और242150(सोलन, सिरमौर, ऊना) पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Hpbose