Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR ENTERTAINMENT Hamirpur

Video : हिमाचल की बेटी वंशिका परमार के सिर सजा “मिस अर्थ इंडिया” का ताज

अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

हमीरपुर। हिमाचल की बेटी वंशिका परमार ने देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। हमीरपुर निवासी वंशिका परमार के सिर पर “मिस अर्थ इंडिया 2022” का ताज सजा है। 19 वर्षीय वंशिका परमार ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। गौरव की बात ये है कि मिस इंडिया अर्थ-2022 का खिताब जीतने के साथ ही वह अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में करेंगी।

शिमला : HRTC बस और गाड़ी में जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोग घायल

वंशिका दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वह हमीरपुर जिला के मनसई के टुन्नी गांव से संबंध रखती हैं। वंशिका परमार के दादा सेवानिवृत्त कर्नल शक्ति चंद परमार टुन्नी से संबंधित हैं, जबकि वंशिका परमार के पिता ग्रुप कैप्टन एसके परमार भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं।

वंशिका ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें ताज के लिए दुनिया भर के 90 से ज्यादा देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। वंशिका ने अपनी यह जीत पूरे देश की बेटियों के लिए समर्पित की है।

शिमला की भावना ने पास की NEET परीक्षा, हासिल किए 600 अंक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *