कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, कहां-कब होंगे इंटरव्यू, पढ़ें पूरी खबर
ये जांस्कर क्षेत्र, लद्दाख भारत में एक उच्च तकनीकी चोटी है, अन्य दल जो इन तिथियों के आसपास माउंट कुन के लिए रवाना हुए थे वे शिखर पर चढ़ने में असफल रहे, जबकि महिला टीम ने सफलतापूर्वक माऊंट कुन को फतह किया है।
इस अभियान का नेतृत्व शांति राय ने किया था, जिन्होंने भारत में कई चुनौतीपूर्ण चोटियों का नेतृत्व किया है। 8 महिला पर्वतारोहियों की टीम में सिक्किम की शांति राय, हिमाचल प्रदेश की ईशानी सिंह जम्वाल, छत्तीसगढ़ की दशमत बत्ती और बिहार की सबिता महतो ने माऊंट कुन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस राष्ट्रीय अभियान में हिमाचल प्रदेश से ईशानी सिंह जम्वाल अकेली युवती थी।
ईशानी ने बताया कि वह इस राष्ट्रीय अभियान में चुने जाने के लिए गर्व महसूस करती हैं और बेहद खुश हैं। यह चढ़ाई चुनौतीपूर्ण एवं साहसिक थी। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों पर चढ़ने की उम्मीद करती हैं और इसका श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता को देती हैं। वह विषम परिस्थितियों में खुद को चुनौती देने और तलाशने में विश्वास रखती हैं और देश को गौरवान्वित करना चाहती हैं।
टीम ने माउंट कुन को सफलतापूर्वक फतह करने वाली पहली विशेष महिला अभियान बनकर इतिहास रच दिया है। ईशानी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार को भी इस तरह की साहसिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।