प्रदेश में आठ अगस्त तक मौसम खराब रहने की है संभावना
शिमला। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दस जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों में चार और पांच अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां अलग अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चंबा जिला के नीचले क्षेत्रों सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, उपरी क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहेगा।
ये भी पढ़ें – चंडीगढ़-मनाली एनएच पर भूस्खलन, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई जीप, चालक घायल
मौसम अपडेट के अनुसार हिमाचल में आठ अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बता दें कि इस बार बरसात का मौसम हिमाचल में कहर ढा रहा है। बादल फटने, बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का दौर जारी है। बरसात के मौसम में पर्यटकों सहित स्थानीय निवासियों की जान जा चुकी है। लोगों की फसलों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी और नालों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी से यात्रा को कहा है।