शिमला में एआईसीसी मीडिया प्रभारी अल्का लांबा ने दी जानकारी
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आज शाम पांच बजे तक जारी हो सकती है। चार बजे तक राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए वोटिंग होगी। इसके बाद पांच बजे तक सूची जारी की जा सकती है। यह जानकारी एआईसीसी (AICC) मीडिया प्रभारी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्का लाम्बा ने दी है।
हिमाचल : HRTC की दो बसों में जोरदार टक्कर, चालकों सहित 6 लोग घायल
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। भाजपा टिकटों के लिए दिल्ली में मंथन हो रहा है। कांग्रेस की टिकटों को लेकर मंथन हो चुका है। अब लिस्ट जारी होनी है। कांग्रेस आज पहली लिस्ट जारी कर सकती है। संभावना है कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का ऐलान एक साथ हो सकता है।
दूसरी तरफ आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हैं। पूरे देश में 65 से अधिक बूथ बनाए हैं। शिमला में वोटिंग हो रही है। वोटिंग प्रक्रिया चार बजे तक चलेगी।
हिमाचल विस चुनाव : कांग्रेस आज करेगी सभी 68 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
एआईसीसी (AICC) मीडिया प्रभारी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्का लाम्बा ने बताया कि चार बजे तक वोटिंग प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद पांच बजे तक पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता