Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल विस चुनाव : कांगड़ा में 2017 में यहां हुई थी कांग्रेस की बड़ी हार- पढ़ें यह रिपोर्ट

11 सीटों पर भाजपा ने जीत की थी दर्ज

कांगड़ा। कहते हैं कि हिमाचल में सत्ता का रास्ता कांगड़ा दुर्ग से होकर गुजरता है। यानी कांगड़ा जिला में जीतीं सीटें सरकार बनाने में अहम रोल अदा करती हैं। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का विशेष ध्यान कांगड़ा जिला पर रहता है। पर एक कड़वा सच यह है कि शांता कुमार के अलावा कांगड़ा जिला से आज तक किसी को सरकार का मुखिया बनने का मौका नहीं मिला है।

लॉरेट शिक्षण संस्थान में छात्रों को दिए शोध एवं नवाचार औद्योगिक पहल के टिप्स

हिमाचल एक बार फिर चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। कांगड़ा किला जीतना भाजपा और कांग्रेस की टाप लिस्ट में होगा। वर्ष 2017 में कांगड़ा जिला में 15 सीटों में से 11 भाजपा, तीन कांग्रेस और एक आजाद ने जीती थी। बैजनाथ, धर्मशाला, शाहपुर, नगरोटा बगवां, सुलह, जयसिंहपुर,.ज्वालाजी, जसवां परागपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपूर भाजपा की झोली में गइ थी। कांगड़ा, पालमपुर और फतेहपुर कांग्रेस ने जीती थी।

देहरा पर आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की बड़ी हार देहरा में हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी जीतने वाले प्रत्याशी से 15 हजार 917 मतों से पीछे रहीं थीं। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर 8289 मत ही ले पाईं थीं। जबकि आजाद प्रत्याशी को 24206 मत मिले थे। बैजनाथ में कांग्रेस 12669, जयसिंहपुर में 10710, सुलह में 10291, जवाली में 8213 मतों से हारी थी।

हिमाचल : रामपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी – कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

हार का सबसे कम अंतर नगरोटा बगवां में एक हजार, इंदौरा में 1095, फतेहपुर 1284 रहा था। नगरोटा बगवां में भाजपा के अरुण कूका ने जीएस बाली, इंदौरा में रीता देवी ने कमल किशोर और फतेहपुर में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया ने कृपाल परमार को हराया था।

भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बात करें तो नूरपुर में वन मंत्री राकेश पठानिया 6642, इंदौरा में रीता देवी 1,095, जवाली में अर्जुन सिंह 8213, जसवां परागपुर में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर 1862, ज्वालाजी में रमेश धवाला 6464, शाहपुर में सरवीण चौधरी 6,147, जयसिंहपुर में रविंद्र कुमार 10710, नगरोटा बगवां में अरुण कूका एक हजार, धर्मशाला में किशन कपूर 2997, सुलह से विपिन परमार 10291 और बैजनाथ में मुलख राज 12,669 मतों से जीते थे।

हिमाचल में 24 को थम सकते हैं निजी बसों के पहिए, मोदी के दौरे के दिन हड़ताल की तैयारी

फतेहपुर में कांग्रेस.1284, कांगड़ा में 6208 और पालमपुर में 4324 मतों से जीती। देहरा में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र रवि को 3914 मतों से शिकस्त दी थी।

नूरपूर में भाजपा ने 110 बूथ में से करीब 80, कांग्रेस ने 30, इंदौरा में भाजपा ने 104 पोलिंग बूथ में से 47 तो कांग्रेस ने 57 में बढ़त ली थी। फतेहपुर के 104 बूथ में कांग्रेस ने 56 और भाजपा ने 48 में बढ़ोतरी हासिल की थी।

जवाली में भाजपा ने 114 बूथ में करीब 85 और कांग्रेस ने 27 में बढ़त हासिल की थी। देहरा में 98 बूथ में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने करीब 53, भाजपा ने 43 और कांग्रेस ने चनौर व सपड़ू बूथ पर बढ़त ली थी।

हरिद्वार रूट पर दौड़ती हैं HRTC की ये बसें : जानिए पूरे रूट, टाइम और किराया

जसवां परागपुर में भाजपा ने करीब 75 और कांग्रेस ने 31 बूथ पर बढ़त बनाई थी। ज्वालामुखी में 92 बूथ पर भाजपा ने 59 और कांग्रेस ने 33 पर बढ़त हासिल की थी।

कांगड़ा में 96 बूथ में से कांग्रेस ने करीब 57 और भाजपा ने करीब 34 बूथ पर बढ़त हासिल की थी। शाहपुर में 111 बूथ में भाजपा ने करीब 59, कांग्रेस ने 22 और आजाद विजय सिंह मनकोटिया ने करीब 28 बूथ पर बढ़त बनाई थी।

जयसिंहपुर में 111 बूथ में से भाजपा ने करीब 93 और कांग्रेस ने 18 पर लीड हासिल की। सुलह में 130 बूथ में से भाजपा ने करीब 111 और कांग्रेस ने 19 बूथ में बढ़त बनाई थी।

72वीं नॉर्थ जोन नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब बना ओवरऑल चैंपियन

नगरोटा बगवां में 104 बूथ में से भाजपा ने 54, कांग्रेस ने 49 पर बढ़त बनाई और एक पर बराबरी रही थी। धर्मशाला में 84 बूथ में से भाजपा ने करीब 47 और कांग्रेस ने 37 पर बढ़त हासिल की।

पालमपुर में 86 बूथ में कांग्रेस ने करीब 60 और भाजपा की इंदु गोस्वामी ने 26 पर बढ़त हासिल की थी। बैजनाथ में 105 बूथ में करीब 96 में भाजपा और 9 पर कांग्रेस ने लीड हासिल की थी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *