जगत सिंह नेगी के सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्री ने दी जानकारी
शिमला। गत तीन वर्ष में 1 अप्रैल, 2018 से 30 जून, 2021 तक 1,892.1150 करोड़ रुपए आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार से एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के तहत प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2018-19 में राज्य आपदा राहत निधि के तहत 280.5350 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय आपदा निधि के तहत 227.29 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। कुल 507.8250 करोड़ रुपए मिले हैं। 2019-20 में कुल 743.99 करोड़ रुपए जारी हुए हैं। इसमें 225.93 करोड़ राज्य आपदा राहत निधि और 283.97 करोड़ रुपए राष्ट्रीय आपदा निधि के तहत प्राप्त हुए हैं। (मानसून सत्र)
मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए दौड़ेगी एक और वोल्वो, गंगानगर रूट भी बहाल
वर्ष 2020-21 में राज्य आपदा राहत निधि के तहत 454 करोड़ रुपए मिले हैं। 2021-22 (30 जून तक) में राज्य आपदा राहत निधि के तहत 186.30 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। 2020-21 और 2021-22 में राष्ट्रीय आपदा निधि के तहत कोई राशि नहीं मिली है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर ने सदन में दी।
मानसून सत्र : हिमाचल में 2019 के बाद नहीं भरे कला और शारीरिक अध्यापकों के पद
बिलासपुर जिला के लिए 34.8715 करोड़, चंबा के लिए 81.062, हमीरपुर के लिए 32.07, कुल्लू के लिए 62.86, कांगड़ा के लिए 145.66, किन्नौर के लिए 36.565, लाहौल स्पीति के लिए 17.7705, मंडी के लिए 147.302, शिमला के लिए 110.5962, सिरमौर के लिए 51.05, सोलन के लिए 60.38 और ऊना के लिए 61.42 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।