Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News Uncategorized

हिमाचल में आज मौसम ने बदली करवट, कल साफ रहने का है अनुमान

ऊंची चोटियों में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ी प्रदेश के सभी इलाकों में बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति के लोसर सहित अन्य जगहों में ताजा बर्फबारी हुई है। कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियां भी अक्टूबर माह में ही बर्फबारी से सफेद हो गई हैं।

बर्फबारी से कोक्सर लोसर काजा राजमार्ग (NH-505) वाहनों की गतिविधि के लिए बंद हो गया है। समूचे हिमाचल में हो रही बारिश व ऊंची चोटियों में बर्फबारी से समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।

चंबा: पीएम मोदी की जनसभा में नहीं ले जा सकेंगे बैग-हैंडबैग और ये सामान 

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा व कांगड़ा की धौलाधार की चोटियों में बर्फबारी हुई है। हिमाचल में बर्फबारी व बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरे हैं। सबसे कम तापमान केलांग का 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा है।  उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज तक ही है। कल से मौसम साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *