हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं क्लास के रिजल्ट आज ही घोषित कर सकता है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी करीब सवा पांच बजे प्रेसवार्ता करने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रेसवार्ता में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। गौरतलब है कि पहले सुबह साढ़ 11 बजे बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करनी थी और रिजल्ट निकालना था। पर ऐन मौके पर रिजल्ट निकालने पर रोक लगा दी गई। क्योंकि रिजल्ट से संबंधित मामला हाईकोर्ट में चले जाने के चलते ऐसा हुए था। हाईकोर्ट के निर्देशों के चलते रिजल्ट रोक दिया गया था। पर अब सवा पांच बजे करीब बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है।
कोरोना के चलते इस बार भी 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट किया है। वहीं, रिजल्ट निकालने के लिए मानदंड किए थे। उन्हीं मानदंडों के अनुसार रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जाएगा।