प्रदेश सरकार को धमकी भरा मैसेज भेजा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला। हिमाचल में विदेशों से खालिस्तानी समर्थक तत्वों के पहले रिकॉर्ड संदेश मिलने का मामला सामने आया है। इस रिकॉर्ड संदेश में हिमाचल सरकार को धमकी दी गई है। कहा गया है कि हिमाचल पंजाब का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें – धर्मशाला आएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कब पहुंचेंगे-जानने को पढ़ें खबर
15 अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। इसमें किसानों और अन्य से अपील भी की है। रिकॉर्ड मैसेज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मैसेज जब्त कर लिए गए हैं। यह मैसेज हिमाचल प्रदेश के कुछ पत्रकारों को भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें – हिमाचल में सुबह-सवेरे आफत : दो जगह लैंडस्लाइड, दो एनएच बंद, सड़क हादसे में दो घायल
पुलिस प्रशासन का कहना है कि एचपी पुलिस केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से प्रदेश में शांति और सुरक्षा को विफल करने के लिए राज्य की सुरक्षा और राष्ट्र विरोधी तत्वों को रोकने में पूरी तरह सक्षम है।