एएसपी कुल्लू सागर चंद अब एएसपी मंडी होंगे
शिमला। जयराम सरकार ने 38 एचपीएस को इधर-उधर किया है। इस बारे आज नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। एएसपी शिमला सुशील कुमार को एएसपी विजिलेंस शिमला लगाया गया है। एएसपी चौथी बटालियन जंगलबैरी विजय कुमार अब एएसपी छठी बटालियन कोलर सिरमौर होंगे।
पठानिया बोले- हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ना था संकल्प, सफल भी हुए
एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मंडी कुलभूषण वर्मा को एएसपी छठी बटालियन कोलर सिरमौर लगाया गया है। एएसपी कुल्लू सागर चंद अब एएसपी मंडी होंगे। एएसपी मंडी आशीष शर्मा को एएसपी कुल्लू लगाया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर केलांग हेमंत कुमार अब डीएसपी डलहौजी चंबा होंगे। डीएसपी विजिलेंस हमीरपुर लाल मन को डीएसपी बैजनाथ लगाया गया है।
कांगड़ा और हमीरपुर में शतायु मतदाता सम्मानित, डीसी ने नवाजे
एएसपी ट्रैफिक एंड रेलवे भूपिंद्र सिंह को एएसपी साइबर क्राइम शिमला लगाया है। एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह प्रवीर कुमार ठाकुर अब एएसपी पहली एचपीएपी जुन्गा होंगे। एएसपी सिरमौर बबीता राणा को एएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी बिलासपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
एएसपी साइबर क्राइम शिमला नरवीर सिंह को एएसपी ट्रैफिक टूरिज्म और रेलवे लगाया है। एएसपी नूरपुर सुरिंद्र कुमार को एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह लगाया गया है। एएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी बिलासपुर मदन कांत एएसपी पुलिस जिला नूरपुर होंगे।
HPSSC ने मेडिकल सोशल वर्कर का फाइनल रिजल्ट निकाला
तैनाती का इंतजार कर रहे एएसपी सोम दत्त को एएसपी सिरमौर लगाया गया है। डीएसपी छठी बटालियन कोलर सिरमौर मनोज जोशी को डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ ऊना ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी रत्तन सिंह को डीएसपी कम्यूनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस शिमला लगाया गया है।
डीएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मनोहर लाल अब डीएसपी चौथी बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर होंगे। डीएसपी चौथी बटालियन जंगलबैरी जतिंद्र कुमार को डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ भेजा गया है। डीएसपी विजिलेंस साउथ जोन शिमला कमल किशोर अब डीएसपी कम्यूनिकेशन टेक्निकल सर्विस शिमला होंगे। डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ जसबीर सिंह को डीएसपी दूसरी बटालियन सकोह लगाया गया है।
HRTC के बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें
डीएसपी हेडक्वार्टर शिमला कमल किशोर को डीएसपी विजिलेंस हेडक्वार्टर शिमला में तैनाती दी है। डीएसपी एएनटीएफ धर्मशाला संजय शर्मा को डीएसपी एचपीआईएस डरोह ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू प्रियंका गुप्ता को डीएसपी बद्दी लगाया गया है। डीएसपी संगडाह सिरमौर शक्ति सिंह अब डीएसपी क्राइम सीआईडी शिमला होंगे।
डीएसपी दूसरी बटालियन सकोह रमाकांत ठाकुर को डीएसपी पांवटा साहिब लगाया गया है। डीएसपी दूसरी बटालियन रामकरण को डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ भेजा गया है। डीएसपी विजिलेंस चंबा अजय कुमार अब डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा होंगे। डीएसपी पहली हिमाचल आर्म्ड पुलिस जुन्गा सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी ठियोग लगाया गया है। डीएसपी तीसरी बटालियन पंडोह संजय कुमार अब डीएसपी दूसरी बटालियन सकोह होंगे। डीएसपी तीसरी बटालियन पंडोह संजीव कुमार अब डीएसपी छठी बटालियन कोलर होंगे।
शिमला: ओक ओवर के बाहर धरने पर बैठे दो लोग-पुलिस ने हिरासत में लिए
डीएसपी क्राइम सीआईडी शिमला मुकेश कुमार को डीएसपी संगडाह लगाया गया है। डीएसपी विजिलेंस बिलासपुर संजय कुमार डीएसपी विजिलेंस लाहौल स्पीति होंगे। डीएसपी छठी बटालियन कोलर अनिल ठाकुर को डीएसपी तीसरी बटालियन पंडोह लगाया गया है। डीएसपी छठी बटालियन कोलर अमित अंगरीश अब डीएसपी केलांग लाहौल स्पीति होंगे।
डीएसपी शिमला मंगत राम को डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन लगाया गया है। डीएसपी छठी बटालियन लखवीर सिंह को डीएसपी पीटीसी डरोह लगाया गया है। डीएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी विक्रूम सिंह को डीएसपी छठी बटालियन भेजा गया है। डीएसपी दूसरी बटालियन सकोह नितिन चौहान अब डीएसपी दलाई लामा की सिक्योरिटी होंगे।
q