शिमला। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के 250 टीजीटी और प्रमोट लेक्चरर (स्कूल न्यू) को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत हुए सभी हेडमास्टरों की लिस्ट खबर में नीचे अपलोड कर दी गई है।
पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी प्रमोशन एकसाथ हुई हैं। कुछ दिन पहले 845 प्रवक्ताओं की प्रमोशन हुई थी और आज 250 मुख्य अध्यापकों की। इस फैसले के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर सहित प्रान्त के सभी कार्यकारिणी ने आभार व्यक्त किया है।
अग्निवीर सेना भर्ती : पालमपुर में दूसरे दिन 1,688 युवाओं ने बहाया पसीना
