शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कोरोना ने फिर हमला कर दिया है। दो माह बाद वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरभद्र सिंह अभी आईजीएमसी शिमला में भर्ती हैं। तबीयत ठीक ना होने चलते उनका कोरोना टेस्ट लिया गया था और सुबह रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
बता दें कि इससे पहले वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं उन्होंने गत तीन मार्च को कोरोना का पहला टीका भी लगवाया था। मैक्स से वापस आने का बाद शिमला पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें आई जीएमसी में भर्ती करवाना पड़ा तबसे लेकर वह वहीं पर है,.लेकिन आज सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरभद्र सिंह का फिर से पाजिटिव आना चिंता का विषय है।