चंबा के ककीरा की निवासी है अंकिता शर्मा
शिमला। हिमाचल की बेटी अंकिता शर्मा ने सोनी टीवी के फेमस शो “कौन बनेगा करोड़पति” में 6 लाख 40 हजार रुपए जीते हैं। उन्होंने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर क्विट कर दिया। 12 लाख 50 हजार का सवाल जानवरों के लिए कोविड-19 टीके से संबंधित था।
सुरेश भारद्वाज बोले-कांग्रेस डूबता जहाज, हर कोई बाहर लगा रहा छलांग
पूछा गया था कि 2022 में भारत के कृषि मंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया, जानवरों के लिए भारत में बनाए गए कोविड-19 टीके का नाम क्या है? इस सवाल के चार ऑप्शन a.कोर्बेवैक्स b.कोवोवैक्स c.ऐन्कोवैक्स और d.नोवावैक्स थे। इस सवाल पर अंकिता शर्मा ने वीडियो कॉल ऑफ फ्रेंड लाइफलाइन भी ली पर उसका भी फायदा नहीं हो पाया। अंत में उन्होंने क्विट कर दिया। इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन सी एन्कोवैक्स था।
बता दें कि हिमाचल की बेटी अंकिता शर्मा हॉट सीट पर पहुंची थीं। चंबा जिला के भटियात क्षेत्र के ककीरा की अंकिता शर्मा बिग बी से सामने पहुंचते ही इमोशनल हो गईं और रोने लगीं थीं। जैसा कि बिग बी करते हैं, उन्होंने आंसू पोछने को टिशू पेपर दिए।
हिमाचल कैबिनेट: इन पदों पर भर्ती को मंजूरी, इस विभाग में भरे जाएंगे 40 पद
अंकिता ने अपने माता-पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेकर खेल शुरू किया और अमिताभ बच्चन को शॉल और हिमाचली टोपी भी भेंट की। अमिताभ बच्चन ने टोपी पहनी भी। अंकिता खुद भी हिमाचल टोपी पहने हुए दिखीं।
26 साल की अंकिता डीएवी कॉलेज बनीखेत से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के साथ अपनी दुकान में हाथ बंटा रही हैं। अंकिता ने बताया कि उसने कई बार प्ले अलोंग खेलकर केबीसी में जाने का प्रयास किया और अब जाकर उसका सपना सीजन 14 में पूरा हुआ है।