प्रदेश में अभी 4,778 एक्टिव मामले, 1,90,377 ठीक
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 238 केस आए हैं। जिला कांगड़ा में 71, शिमला में 30, मंडी और ऊना में 27-27, चंबा में 23, सोलन में 16, बिलासपुर में 15, सिरमौर में 14, हमीरपुर में सात, लाहौल स्पीति में पांच व कुल्लू में तीन मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 855 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 189, मंडी में 131, चंबा में 89, बिलासपुर और हमीरपुर में 76-76, शिमला में 75, सिरमौर में 61, सोलन में 60, ऊना में 46, कुल्लू में 33, किन्नौर में 16 व लाहुल स्पीति में तीन लोग ठीक होने में सफल रहे हैं।
हिमाचल में आज सात लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 5, हमीरपुर व मंडी में एक-एक ने दम तोड़ा है। जिला कांगड़ा में गांव छतरोली राजा का बाग नूरपुर की 56 वर्षीय महिला, धीरा की 70 साल की महिला, इच्छी के 34 साल के युवक, बल चल्यार सिहोरपाईं के 74 साल के व्यक्ति और अहजू जयसिंहपुर क्षेत्र की 68 साल की महिला की मृत्यु हुई है।
कुल आंकड़ा 1,98,551 है। सूबे में 4,778 एक्टिव मामले अभी बचे हैं। 1,90,377 कोविड संक्रमित अब तक रिकवर हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,375 है। कोरोना रिकवरी रेट 95.88 प्रतिशत के करीब है और मृत्यु दर 1.69 फीसदी है। प्रदेश में आज कोरोना के 13, 499 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 10,524 नेगेटिव रहे हैं। 2,806 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज लिए सैंपल में से अब तक 169 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना के 21,59,415 नमूने जांच अब तक लिए जा चुके हैं। इन नमूनों में से 19,58,059 नेगेटिव रहे हैं।