Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल: मुख्य सचिव के पद से हटाए जाने के बाद अनिल खाची ने ली रिटायरमेंट

जारी हुए नोटिफिकेशन, राम सुभाग सिंह को बनाया है चीफ सेक्रेटरी

शिमला। हिमाचल सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अनिल खाची को मुख्य सचिव के पद से हटाकर राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव बनाया है। वहीं, अनिल कुमार खाची को स्टेट इलेक्शन कमिश्नर के पद पर तैनाती दी है। पर इसी बीच अनिल कुमार खाची ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। इस बारे भी आज नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :- HIMACHAL BREAKING : अनिल खाची के बाद अब यह होंगे हिमाचल के मुख्य सचिव, आदेश जारी

बता दें कि हाल ही में कैबिनेट की बैठक में जयराम सरकार के एक मंत्री और मुख्य सचिव अनिल खाची के बीच किसी मुद्दे को लेकर नोकझोंक हो गई थी। उसके बाद से ही मुख्य सचिव को हटाए जाने के कयास शुरू हो गए थे। हालांकि, इस बारे सरकार ही सही कारण बता सकती है।

गौरतलब है कि अनिल खाची के बाद अब राम सुभाग सिंह हिमाचल के नए मुख्य सचिव होंगे। राम सुभाग सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव(इंडस्ट्री,ट्रांसपोर्ट, लेबर और इम्पलाइमेंट) थे। साथ ही एमडी रोप वे, रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डिवलेपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।

यह भी पढ़ें :- बड़ी खबर : अनिल कुमार खाची स्टेट इलेक्शन कमिश्नर तैनात, विधानसभा में हंगामा

मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची को स्टेट इलेक्शन कमिश्नर तैनात किया है। इस बारे आज नोटिफिकेशन जारी कर दी है। हिमाचल के गवर्नर ने भारत के संविधान के आर्टिकल 243के और 243जेडए व सब सेक्शन (1) आफ सेक्शन 160 आफ हिमाचल पंचायती राज एक्ट 1994 एक्ट नंबर चार आफ 1994 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह तैनाती की है।

यह तैनाती हिमाचल राज्य में पंचायत निकायों और नगर पालिकाओं के लिए सभी चुनाव करवाने और मतदाता सूची तैयार करने और संचालन के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के लिए की गई है। उधर, मुख्य सचिव को बदलने को लेकर हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया और सीपीएस को ऐसे बदलने की मंशा पर सवाल उठाए था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *