Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय़ लिए जाने हैं। बैठक में JOA-IT, करुणामूलक भर्ती, फायर कर्मचारियों के भत्ते समेत कई अन्य विषय पर चर्चा की जा सकती है। आज कैबिनेट में क्लास-4 कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 60 साल करने को मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने भी अराजपत्रित कर्मचारियों के सम्मेलन में इसकी घोषणा की है।

पीएम मोदी बोले-हिमाचल के दोनों हाथों में लड्डू, ड्रोन पॉलिसी के लिए दी बधाई

इसके अलावा आज की कैबिनेट में वित्त वर्ष 2022-23 के बजट की अनाउसमेंट और मुख्यमंत्री द्वारा अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में की जा रही घोषणाओं को हरी झंडी मिल सकती है। कैबिनेट में JOA-IT को लेकर भी चर्चा होगी। कार्मिक विभाग ने इसे कैबिनेट एजेंडे में शामिल करने का प्रस्ताव भेज रखा है।

शिमला में महिलाओं ने क्यों खेली सिंदूर की होली, जानने को पढ़ें खबर

बता दें कि सरकार ने बीते सप्ताह ही JOA-IT के भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित किए है। इनमें कुछ त्रुटि रह गई थी, जिससे JOA-IT और क्लर्क में डिस्पैरिटी आ गई थी। इसे दूर करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी के साथ छूट के लिए लाया जा सकता है।

पीएम मोदी बोले-हिमाचल के दोनों हाथों में लड्डू, ड्रोन पॉलिसी के लिए दी बधाई 

राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड व निगमों में करुणामूलक कोटे से 5 फीसदी तक रिक्त पद भरने को मंजूरी दे रखी है, लेकिन कुछ विभाग अभी भी ऐसे हैं जहां करुणामूलक कोटे के मामले लटके हुए हैं। जल शक्ति विभाग में सबसे ज्यादा रिक्तियां करुणामूलक कोटे की हैं। वहीं 5 फीसदी सीलिंग की शर्त परसों खत्म हो रही है। ऐसे में कैबिनेट में इस पर चर्चा की जा सकती है कि करुणामूलक कोटे की शेष भर्तियां कैसे की जाए।इनके अलावा भी कैबिनेट में बहुत सारे मामलों पर चर्चा होगी।

कांगड़ा : ब्यास नदी में नहाने उतरे, पानी में डूबे दो युवक, तलाश जारी

कैबिनेट में फायर कर्मचारियों के एजेंडे पर भी चर्चा का जो सकती है। दरअसल फायर विभाग में फील्ड में काम करने कर्मचारियों को कम भत्ता मिल रहा है और दफ्तर वाले कर्मचारियों को ज्यादा भत्ता दिया जा रहा है। कैबिनेट में इसे एक समान किया जा सकता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *