Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप आईजीएमसी में भर्ती, निगरानी में रखे

छाती में हल्की तकलीफ के चलते किए भर्ती

शिमला। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को छाती में हल्की तकलीफ के चलते कुछ देर तक आईजीएमसी में निगरानी में रखा गया है, उनकी प्रारंभिक जांचें सामान्य हैं और वह खतरे से बाहर हैं। कुछ देर निगरानी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि आईजीएमसी के एमएस डा जनक ने की है।

यह भी पढ़ें :- हिमाचल की राजनीति का एक सूर्य अस्त, नहीं रहे वीरभद्र सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरी तबीयत खराब होने की खबर डाली है। कुछ दिनों से असहज महसूस कर रहा था। इस कारणवश नियमित जांच के लिए आईजीएमसी शिमला आया हूं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *