प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दोनों नेत्रियों को किया निलंबित
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हाल में सोशल मीडिया में वायरल हुए भाजपा महिला मोर्चा के कथित आॅडियो का कड़ा संज्ञान लिया है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी डाॅ. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी दायित्वों से भी तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने दी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित राजनीतिक दल है और यहां पर किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि इन दिनों महिला मोर्चा का एक वीडियो जारी हुआ है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।