Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल : दारचा-लेह मार्ग पर फंसे 100 वाहन निकाले : 200 से ज्यादा लोग रेस्क्यू

काजा। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिला में आज बर्फबारी हुई। बारालाचा दर्रा में बर्फबारी के बाद बंद हुए दारचा-लेह मार्ग पर 100 से भी अधिक हल्के व बड़े वाहन फंस गए थे। इन सभी को दर्रा पार कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
इनमें महिला और बच्चों सहित करीब 200 से अधिक लोग यात्रा कर रहे थे। बचाव कार्य के लिए पुलिस दल रवाना किया गया था। अब कोई वाहन व व्यक्ति फंसा न होने पर दल वापस दारचा लौट आया है। फिलहाल दारचा-लेह मार्ग पर खराब मौसम व बारालाचा में बर्फबारी के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही बंद है।
हिमाचल : पागल नाला उफान पर, NH-003 पर अनावश्यक यात्रा न करें लोग
दारचा-शिन्कुला-कारगिल मार्ग में भी शिंकुला दर्रे में ताजा हिमपात व हिमपात से बनी फिसलन के चलते वाहनों की आवाजाही बंद है। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद सड़क की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। स्थिति ठीक होने पर आवाजाही बहाल की जा सकेगी।
आपात स्थिति में या कोई संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (94594 61355) या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष (89880 92298) पर संपर्क कर सकते हैं।
राजगढ़ : शिरगुल मंदिर के नीचे भारी लैंडस्लाइड, घर-दुकान पर गिरा मलबा
SP लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि NH-003 पर बारालाचा दर्रे से सभी फंसे हुए वाहनों और यात्रियों को बचा लिया गया है। इसी तरह सभी फंसे हुए वाहनों को ग्राम्फू-काजा NH-505 से बचा लिया है। रात के समय उपरोक्त राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
उधर, लाहौल-स्पीति के ग्राम्फू-लोसर मार्ग पर बारिश के कारण डोरनी नाले में पानी का बहाव बढ़ा है। पत्थर सड़क पर गिरने से ग्राम्फू-लोसर मार्ग तीन घंटे बाधित रहा। सीमा सड़क संगठन द्वारा इस सड़क को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
इस पर 67 फंसे हुए वाहन निकल पाए। SP लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि खराब मौसम के मद्देनजर ग्राम्फू-काजा सड़क मार्ग पर हल्के वाहनों की भी रात के समय आवाजाही न करने की सलाह दी जाती है।
कोर्ट से मिली राहत : मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे दलेर मेहंदी और मीका सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *