Categories
Top News Himachal Latest Kullu Lahoul Spiti State News

लाहौल में फंसे पर्यटकों के रेस्क्यू में बाधा बना मौसम, नहीं उड़ पाया हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का लाहौल दौरा भी हुआ रद्द

शिमला। लाहौल-स्पीति की पट्टन (उदयपुर) घाटी में बाढ़ आने फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बना है। आज सुबह खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर लाहौल के लिए उड़ान नहीं भर सका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल मंडी के सुंदरनगर में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।

 

ये भी पढ़ें –  हिमाचल में सुबह-सवेरे आफत : दो जगह लैंडस्लाइड, दो एनएच बंद, सड़क हादसे में दो घायल

 

वहीं, मुख्यमंत्री का लाहौल का दौरा भी खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह आठ बजे सुंदरनगर से लाहौल के लिए निकलना था। मौसम साफ रहा तो मुख्यमंत्री कल धर्मशाला से लाहौल के लिए निकलेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित निकालने के पूरे प्रयास हो रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें – हिमाचल से बड़ी खबर: यहां फंसे 175 पर्यटक, रेस्क्यू को मांगा हेलीकॉप्टर

 

बता दें कि हिमाचल के पट्टन (उदयपुर) घाटी में बाढ़ के चलते करीब 221 पर्यटक फंस गए हैं। इसमें 60 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं। पांगी वाया मार्ग अभी तक बहाल होने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। डीसी लाहौल-स्पीति ने फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर सहायता मांगी थी। पर मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। अब मौसम साफ होने पर दोबारा उड़ान भरेगा।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *