Categories
Top News Shimla State News

जेओए आईटी को 3,200 रुपए ग्रेड पे को लेकर क्या बोली सरकार-जानें

मानसून सत्र के दौरान लिखित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शिमला। प्रदेश के विभिन्न विभागों निगमों व सरकारी उपक्रमों में कुल 2,877 कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) कार्यरत हैं। लिपिकीय वर्ग एवं कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) को देय ग्रेट पे में भिन्नता है, क्योंकि वेतनमान 5900-20200 में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) को 1,950 रुपए ग्रेड पे प्रदान की जाती है, जबकि इसी वेतनमान में लिपिकीय वर्ग को 1,900 रुपए ग्रेड पे का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें –  लाहौल घाटी के जख्मों को मरहम : 10 करोड़ की राहत राशि का ऐलान, परिवहन अनुदान भी

कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) एवं लिपिक वर्ग के आर एंड पी रूल्स एक समान नहीं हैं। अत: कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) को दो वर्ष के नियमित सेवाकाल के उपरांत 3,200 रुपए ग्रेड पे प्रदान किए जाने का कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी।

ये भी पढ़ें – वीरभद्र सिंह की नेहरू से पहली मुलाकात, लड़खड़ाने लगी थीं टांगें

उन्होंने पूछा था कि विभिन्न विभागों, निगमों व सरकारी उपक्रमों में कितने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) कार्यरत हैं। नियमित होने के दो वर्ष के उपरांत लिपिकों को 10300-34800 + 3200 (ग्रेड पे) का बढ़ा हुआ वेतनमान दिया जाता है किंतु कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जबकि दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों की पदोन्नति के नियम एक समान हैं। इसके बावजूद वेतनमान में असमानता के क्या कारण हैं। साथ ही उन्होंने पूछा था कि सरकार दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) को संशोधित वेतनमान 10300-34800 + 3200 (ग्रेड पे) देने का विचार रखती है ?

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *