भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल
शिमला। पूर्व में भाजपा सांसद रहे सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चंदेल ने इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। पीएम के बिलासपुर दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ने के बाद सुरेश चंदेल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डी की अगुवाई में भाजपा ज्वाइन कर ली है।
शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, 10 को सोलन में करेंगी चुनावी शंखनाद
कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होंगे पीएम मोदी
बता दें कि सुरेश चंदेल लोकसभा सांसद रहे हैं। उन्होंने 22 अप्रैल 2019 को भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उनकी घर वापसी हो गई है।