शिमला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हिमाचल की वादियों में सैर करने पहुंचे हैं। धोनी परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। धोनी कोरोना काल के दौरान हुई थकान मिटाने यहां पहुंचे हैं। शिमला के मैहली स्थित एक होटल में धोनी परिवार के 12 लोगों के साथ ठहरे हैं। धोनी शुक्रवार शाम ही शिमला पहुंच गए थे। धोनी इससे पहले वर्ष 2018 में एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर बाइक भी चलाई थी। धोनी दूसरी बार शिमला आए हैं, लेकिन इस बार वह परिवार के साथ आए हैं। फिल्म स्टार अनुपम खेर भी इन दिनों शिमला में हैं।