Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल में डेल्टा प्लस वेरिएंट का मामला, महिला के सैंपल में पाया स्ट्रेन

पालमपुर उपमंडल की रहने वाली है महिला, अभी पूरी तरह है स्वस्थ

धर्मशाला। हिमाचल में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला आया है। यह मामला कांगड़ा जिला में आय़ा है। पालमपुर उपमंडल की महिला में यह वेरिएंट पाया गया है। महिला अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है और रिकवर कर गई हैं। महिला का सैंपल आईएचबीटी पालमपुर में जांचा गया था और बाद में इसे दिल्ली भेजा गया था। बताया जा रहा है कि महिला के परिवार के सदस्य भी कुछ समय पहले पॉजिटिव आए थे। लैब में रखे उनके सैंपल भी अब जांच के लिए आगे भेजें जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा जिला में डेल्टा वेरिएंट के 70 मामले आए हैं। इन मामलों में एक मामला डेल्टा प्लस वेरिएंट का है। पालमपुर सब डिवीजन की महिला के सैंपल में यह वेरिएंट पाया गया है। उन्होंने बताया कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और रिकवर कर रही हैं। महिला के परिजन जो पॉजिटिव पाए गए थे उनके सैंपल भी जांच को भेजे जाएंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *