धर्मशाला। टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 19 और 20 सितंबर, 2022 को को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। सहायक आयुक्त (उपायुक्त) धर्मशाला ने ये जानकारी दी है।
उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।